फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां पूरी, सात से होगी प्रारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सात फरवरी से यूपी बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग ने अधिकांश तैयारियां पूरी कर ली हैं। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए 27 सेक्टर, छह जोनल व 24 स्टैटिक मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। कंट्रोल रूम की स्थापना जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में की गई है। केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंचाने का कार्य भी अंतिम दौर में हैं। इस साल हाईस्कूल के कुल 87354 व इंटरमीडिएट के कुल 84232 परीक्षार्थी जिले के कुल 234 केंद्रों पर परीक्षा देंगे।
विज्ञापन

नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए हर संभव उपाय किया गया है। यहां तक कि समय-समय पर मुख्यमंत्री खुद इसकी समीक्षा वीडीओ कांफ्रेंसिंग के जरिए कर रहे हैं। इस साल बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 234 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें एक राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त 69 व वित्तविहीन 164 विद्यालय हैं। हालांकि पिछले साल की अपेक्षा इस साल 40 परीक्षा केंद्र कम बने हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक की मानें तो नकलविहीन परीक्षा के लिए सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बताया कि नकलविहीन परीक्षा के लिए कुल 27 सेक्टर व छह जोनल मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए कुल 24 स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी बनाए गए हैं। यह अतिसंवेदनशील केंद्र रसड़ा, बैरिया, बेल्थरारोड, भीमपुरा व नगरा क्षेत्र में हैं। बताया कि केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंचाने का काम शुरू हो चुका है और चार फरवरी तक सभी केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंचाने का काम पूरा हो जाएगा। हालांकि जिला विद्यालय निरीक्षक का मानना है कि मुख्य परीक्षा 12 फरवरी से शुरू होगी। बताया कि सात को संगीत गायन, आठ को कृषि विषय की परीक्षा है जबकि नौ से 11 फरवरी तक कोई परीक्षा नहीं है।
पिछले साल की अपेक्षा बोर्ड की परीक्षा में इस साल जिले में 54024 परीक्षार्थी कम रहेंगे। वर्ष 2018 में हाईस्कूल में संस्थागत बालक 75614 व बालिका तथा व्यक्तिगत बालक 9183 व बालिका 1460 थे जबकि इस साल संस्थागत बालक 50178 व बालिका 37060 तथा व्यक्तिगत बालक 61 व बालिका 55 परीक्षा देंगे। इस तरह पिछले साल हाईस्कूल में जहां कुल परीक्षार्थी एक लाख 27 हजार 568 थे वहीं इस साल कुल 87354 हैं जो 40214 कम हैं। इसी तरह वर्ष 2018 में इंटरमीडिएट की परीक्षा में संस्थागत बालक 54714 व बालिका 33967 तथा व्यक्तिगत बालक 7051 व बालिका 2310 कुल 98042 थे वहीं इस साल संस्थागत बालक 48804 व बालिका 34131 तथा व्यक्तिगत बालक 751 व बालिका 546 कुल 84232 हैँ जो पिछले साल से 13810 कम हैं। इस तरह कुल 54024 परीक्षार्थी इस साल बोर्ड परीक्षा में कम रहेंगे।
विज्ञापन

जिले में बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 234 केंद्र बनाए गए हैं। इसमें सबसे अधिक बेल्थरारोड तहसील में 62 परीक्षा केंद्र हैं। इसके अलावा रसड़ा में 47, सदर में 39, बांसडीह में 36, सिकंदरपुर में 32 व बैरिया में 18 परीक्षा केंद्र बने हैं।
बोर्ड परीक्षा को देखते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया। यह कंट्रोल रूम सात फरवरी से तीन मार्च तक संचालित रहेगा। कंट्रोल रूम के संचालन के लिए छह कर्मचारियों की तैनाती की गई है। दो-दो कर्मचारी छह-छह घंटे की ड्यूटी करेंगे, वहीं दो कर्मचारी शाम छह बजे से सुबह छह बजे की 12 घंटे ड्यूटी करेंगे। प्रधानाध्यापक अतुल कुमार व प्रफुल्ल कुमार कंट्रोल रुम के प्रभारी होंगे। कंट्रोल रूम में तैनात कर्मी मिलने वाली सूचनाओं को रजिस्टर पर अंकित कर प्रतिदिन प्रभारी को संज्ञान में देकर समस्याओं का समाधान कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें