फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्यत्र देशी शराब की दुकान हटाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के परमंदापुर के दर्जनभर ग्रामीणों ने छात्रनेता जलालुद्दीन के नेतृत्व में गुरुवार को जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपा। जिसमें ग्राम सभा के मुख्य मार्ग गड़वार रोड पर स्थित धार्मिक स्थल, स्कूल, रिहायशी इलाका के बीचों बीच मौजूद देशी शराब की दुकान को अन्यत्र हटाने की मांग की। चेताया कि अगर अविलंब देशी शराब की दुकान को अन्यत्र नहीं हटाया गया तो 15 जनवरी को आबकारी कार्यालय का घेराव करने के लिए बाध्य होंगे।
विज्ञापन

ज्ञापन में उल्लेख किया कि परमंदापुर ग्रामसभा में गड़वार रोड देशी शराब की दुकान स्थापित है। जिसके पीछे मंदिर व मस्जिद स्थापित है। इसके अलावा बगल में स्कूल व कोचिंग संचालित होते हैं। जहां से बच्चे, बूढ़े, महिलाएं, छात्राएं और अभिभावकों का आना-जाना रहता है। आलम यह है कि देशी शराब की दुकान पर सुबह से रात तक हमेशा पियक्कड़ों का जमावड़ा लगा रहता है। इस दौरान पिक्कड़ गुजर रही महिलाओं व छात्राओं पर फब्तियां कसते रहते हैं। इसके अलावा राहगीरों से भी आए दिन नशे की हालात में उलझ जाते है। जिसके कारण आमजन को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने मांग की कि देशी शराब की दुकान को यहां से अन्यत्र हटाकर स्थापित किया जाय। अन्यथा हम ग्रामीण 15 जनवरी को आबकारी कार्यालय पर घेराव व धरना देने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें