फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं की होगी अग्निपरीक्षा : रणजीत राय

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की बैठक भाजपा के जिला कार्यालय पर आयोजित की गई। जिसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अपने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान आगामी लोस चुनाव में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि इस बार युवाओं की अग्निपरीक्षा होनी है। जिसके लिए अभी से तैयारी कर लें।
विज्ञापन

भाजयुमो के क्षेत्रीय अध्यक्ष रणजीत राय बड़े ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पूरी तन्मयता के साथ लोक सभा चुनाव के लिए अभी से लग जाएं। कहा कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं से फरवरी माह में नेशन विथ नमो-नमो वालंटियर, विजय लक्ष्य युवा सम्मेलन, कमल क्रिकेट के माध्यम से संपर्क स्थापित किया जाएगा। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने जिलाध्यक्ष पीयूष चौबे को बधाई दी। जिलाध्यक्ष चौबे ने कहा कि बलिया का युवा मोर्चा पूर्व की भांति प्रदेश नेतृत्व के आह्वान का हर हाल में पूरा कराने का काम करेेगा। बैठक में विजय शुक्ला, आशुतोष सिंह, मुकेश सिंह, पप्पू पांडेय, अमित सिंह तोमर, रजनीश चौबे, अंकुर उपाध्याय, अरविंद सिंह, धर्म भारती अजीत वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन अर्जुन चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें