फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकांश सरकारी नलकूप खराब, किसान सिंचाई के लिए परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। तहसील क्षेत्र के किसानों को सिंचाई की चिंता सताने लगी है। तहसील क्षेत्र में कुल 77 सरकारी नलकूप स्थापित हैं, बावजूद किसानों को सिंचाई के लिए पानी की कमी है। सरकारी नलकूप खराब व बंद होने के कारण क्षेत्र के किसानों में आक्रोश है।
विज्ञापन

बैरिया तहसील क्षेत्र का कुल क्षेत्रफल 42 हजार 213 हेक्टेयर है। जिसमें सिंचित भूमि 17 हजार 363 हेक्टेयर और असिंचित भूमि 12 हजार 913 हेक्टेयर है। साथ ही तीन हजार 476 हेक्टेयर में आबादी तथा 846 हेक्टेयर अन्य उपयोग की भूमि है। हालांकि द्वाबा क्षेत्र में रबी की फसलों से किसानों को काफी आशा रहती है। किसान गेहूं, आलू, दलहन की पैदावार को बेचकर परिवार के भरण पोषण के अलावा अन्य सपने बुनते हैं। सरकारी आंकड़ों पर गौर करें तो 17 हजार 363 हेक्टेयर भूमि सींचने के लिए क्षेत्र में कुल 77 सरकारी नलकूप लगाए गए हैं। लेकिन विभागीय उदासीनता से कोई भी नलकूप सिंचाई की दशा में नहीं है। कुछ स्थानों पर मोटर चोरी हो गया है तो कहीं खराब पड़ा है। वहीं विभाग द्वारा कुछ को फेल घोषित कर दिया गया है।
बैरिया, दयाछपरा, सोनबरसा, भोजापुर, जयप्रकाश नगर, खवासपुर, मुरली छपरा, चांदपुर, भगवानपुर समेत तहसील क्षेत्र के अधिकांश नलकूप सिंचाई करने की स्थिति में नहीं हैं। किसान गोरख उपाध्याय, सुधीर सिंह, मुन्ना कुंवर, ददन राम आदि ने बताया कि नलकूपों के संचालन में लापरवाही सालों से बरती जा रही है और इस ओर किसी अफसर का ध्यान नहीं जाता है। इस बारे में नलकूप विभाग के अवर अभियंता अमित कुमार का कहना है कि विभिन्न गड़बड़ियों के चलते बैरिया में नलकूपों की स्थिति लचर है। नलकूपों को दुरुस्त करने का काम किया जा रहा है और जल्द सभी नलकूपों को दुरुस्त करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें