फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरी मेले की तैयारी पर हुई चर्चा, डीएम ने दिए निर्देश ीह

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। ऐतिहासिक ददरी मेला की भव्यता के अनुसार उसकी पूरी तैयारी प्रशासन और नगरपालिका कर रहा है। जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने सभी संबंधित अधिकारियों, समाजसेवी और व्यापारियों संग मंगलवार को बैठक कर मेले की तैयारी पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि ददरी मेला अपने आप में ऐतिहासिक धरोहर है। 22 नवंबर को आयोजित मेले से संबंधित हर व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों को निर्देश दिए। इस बाबत समाजसेवी और व्यापारियों ने भी आम जनता और व्यापारियों के हित में जरूरी सुझाव दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि झूला और अन्य खतरनाक मनोरंजन के साधनों के लगाने से पहले तकनीकी टीम जांच कर ले। सुरक्षा के मानकों का पूरा ख्याल रहे।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा स्नान पर होने वाली भीड़ को नियंत्रित करने के लिए मजिस्ट्रेट और अन्य अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के साथ सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश दिए। इस दिन लोगों को दिक्कत न हो, इसके लिए मुकम्मल व्यवस्था होगी। स्नानार्थियों की भीड़ को देखते हुए जिलाधिकारी ने रेलवे को स्पेशल ट्रेन और रोडवेज को पर्याप्त बसों की व्यवस्था करने को कहा। घाट पर कपड़ा बदलने के लिए पर्याप्त टेंट और लोगों पर निगरानी रखने के लिए जगह-जगह वॉच टॉवर लगाने के निर्देश दिए। रास्ते में प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने को कहा। कोतवाल शशिमौलि पांडेय ने पानी में गश्ती के लिए 10 नावों की व्यवस्था करने और मेले में खोया-पाया केंद्र स्थापित करने का सुझाव दिया। जिलाधिकारी ने नगरपालिका को यह व्यवस्था करने का निर्देश दिया। विशेष स्नान के दिन गोताखोर भी वहां मौजूद रहेंगे। गहरे पानी के पास बैरिकेडिंग कराने को कहा ताकि कोई अनहोनी न हो। जिलाधिकारी ने कहा कि धार्मिक कार्यक्रम, सत्संग आदि नदी से सौ मीटर की दूरी पर ही होंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें