फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड की बैठक में 11 सभासद आए, सीमा विस्तार पर नहीं लगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर पालिका अपनी सीमा का विस्तार कर सकती है। इसको लेकर बुधवार को नपा कार्यालय के सभागार में नगर पालिका परिषद की बैठक में चर्चा की गई। अध्यक्ष अजय कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसके अलावा ददरी मेला को राष्ट्रीय दर्जा दिलाने, लोहिया मार्केट को अपने कब्जे में लेकर आवंटन कराने की बात रखी गई। हालांकि सीमा विस्तार का प्रस्ताव तीन चौथाई सदस्यों के उपस्थित न होने से अगली बैठक के लिए टाल दिया गया।
विज्ञापन

बैठक में नपा अध्यक्ष अजय कुमार ने नगर पालिका क्षेत्र के विस्तार, ददरी मेला को राष्ट्रीय दर्जा दिलाने, लोहिया मार्केट को अपने कब्जे में लेकर आवंटन कराने की बात रखी। जिसपर उपस्थित नपा सभासदों ने हामी भरी। इसी तरह से चंद्रशेखर नगर तथा बहादुरपुर नई बस्ती स्थित पार्क का सुंदरी करण कराने का भी प्रस्ताव रखा गया। जबकि नगर के बीचोबीच स्थित शहीद पार्क को म्यूजिकल पार्क बनाने की रूपरेखा बोर्ड की बैठक में उपस्थित सभासदों के बीच रखी गई। हालांकि हालांकि बैठक में पर 25 में से 11 सदस्य ही शामिल हुए। जिससे इन प्रस्तावों पर मुहर नहीं लग सकी। इसे अगली बैठक के लिए टाल दिया गया।
चंद्रशेखर नगर और बहादुरपुर को भी टैक्स के दायरे में लिए जाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष की अनुमति से सभासद विकास पांडेय लाला ने छोटे-छोटे कार्य कोटेशन के आधार पर कराने का मांग रखी। जिसपर सभी ने सहमति जताई। सभासदों को विकास कार्य कराने पर भी जोर दिया गया। नगर पालिका के ईओ ने बताया कि बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई। ददरी मेले को राष्ट्रीय दर्जा दिलाने के लिए पत्राचार किए जाने का निर्णय लिया गया। लोहिया मार्केट में जितना कार्य कराया गया है उतना ही अपने कब्जे में लेेने पर भी चर्चा की गई। गौरतलब है कि इसके पूर्व में हुई बोर्ड की बैठक में नपा अध्यक्ष और ईओ की कार्यशैली से नाराज सभासदों ने जमकर बवाल काटा था। जिसको लेकर नपा प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट दिखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें