बलिया। रोडवेज परिसर में सोमवार की सुबह अज्ञात व्यक्ति के शव मिलने तथा विभागीय कर्मचारियों की घोर लापरवाही के प्रकरण में जांच को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता सागर सिंह राहुल के नेतृत्व में युवाओं ने जिलाधिकारी को संबोधित पत्रक उनके प्रतिनिधि को सौंपा। इस मौके पर जुुबेर सोनू ने कहा कि रोडवेज परिसर में किसी वृद्घ व्यक्ति को कुचला जाना तथा उसके शरीर पर से रोडवेज की बसों द्वारा गुजर जाना बेहद घृणित तथा अमानवीय घटना है। राहुल ने कहा कि यह घटना पूरी तरह मानवता को शर्मसार करने वाली है। रोडवेज परिसर में 24 घंटे बसों और कर्मचारियों का आवागमन होता रहता है। जबकि परिसर में अज्ञात वृद्घ व्यक्ति का शव कई घंटों पड़े रहना पुलिस को सूचना न करना, शव के उपर एक चादर न डालना विभागीय कर्मचारियों के मानवीय संवेदना को दर्शाता है। मांग किया कि रोडवेज परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगवाए जाएं जिससे इस तरह की घटना होने पर उसकी पड़ताल आसान हो सके। इस मौके पर मनीष दुबे मनन, जाकिर हुसेन, राहुल कुमार माझिल, मनीष ओझा, विपिन तिवारी, अंशु सोनी, आर्यन गुप्ता, सौरभ राय आदि मौजूद रहे।