फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन से बारिश ने खोल दी नपा की कलई

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पिछले चौबीस घंटे से जनपद में बारिश होने से जहां एक तरफ लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं दूसरी ओर बारिश ने नगर की सूरत बिगाड़ कर रख दी है। ऐसे में नगर सहित ग्रामीण इलाकों में सड़कों पर कीचड़ पसर गया है। कहीं-कहीं तो आलम यह है कि जलजमाव के चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर के काजीपुरा मोहल्ले में करीब एक माह से पानी लगा होने के बाद भी उसकी निकासी नहीं होने के चलते बारिश होते देख लोगों के होश उड़ चुके हैं। मोहल्लेवासी नगर पालिका प्रशासन के उदासीनता को कोसते नजर आए। बारिश के चलते दिनभर लोग छाता और प्लास्टिक लेकर गंतव्य को निकलते रहे।
विज्ञापन

सोमवार को सुबह बूंदाबादी शुरू हो गई। बारिश के चलते सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम रही। नगर में विगत दो दिनों से हो रही बारिश ने सड़कों की कलई खोलकर रख दी है। आलम यह है कि करोड़ों खर्च कर नगर चमकाने के बाद भी नपा के कई इलाकों में बारिश का पानी भर गया है। ऐसे में लोग बारिश होता देख अपना सिर ही पकड़ ले रहे है, जहां ग्रामीण क्षेत्रों में किसान इस बारिश को धान के फसल के लिए वरदान मान रहे हैं। वहीं नगरीय इलाकों में जलभराव के चलते काजीपुरा मोहल्ले में संक्रामक बीमारियों के होने की आशंका बढ़ गई है। लोग अब भगवान से यहीं मांग कर रहे हैं कि कुछ दिनों तक बारिश न हो। हालांकि बारिश के चलते नगर के कई सड़कों पर एक बार फिर से कीचड़ फैल गया है। नगर के कोतवाली से लेकर तीखमपुर मार्ग पर जहां पानी लगा हुआ है, वहीं आवास विकास कालोनी, चंद्रशेखर नगर, मिड्ढी, हरपुर नई बस्ती, इस्लामाबाद, सतीश चंद के पास वाले सड़कों पर बारिश पा लग गया है।
रविवार की देर रात से शुरू हुई बारिश के कारण कलेक्ट्रेट परिसर में भी जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कलेक्ट्रेट से होकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर जाने वाले मार्ग पर पूरा पानी लगा हुआ है। इस मार्ग की स्थिति काफी बदतर है। खास बात यह है कि इस मार्ग से होकर अधिकारी भी गुजरते हैं। लेकिन सड़क की मरम्मत कराने के लिए अभी तक कोई प्रयास नहीं किया गया। हालत यह है कि सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिस कारण थोड़ी बारिश में पानी भर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें