फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने चलाया अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा (बलिया)। थाना क्षेत्र के बसंतपुर गांव में गुरुवार को अवैध शराब के खिलाफ पुलिस ने अभियान चलाया। जिसमें दो महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। इस अभियान में 15 लीटर शराब के साथ दो किलो यूरिया, एक किलो नमक, पांच सौ ग्राम फिटकरी, 250 ग्राम नौसादर के साथ ही शराब बनाने का उपकरण बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर 10 कुंतल लहन सहित भारी मात्रा में अर्धनिर्मित शराब को नष्ट किया।
विज्ञापन

बसन्तपुर में वर्षों से अवैध शराब का निर्माण होता है। ग्रामीणों के विरोध पर पुलिस अभियान चलाती है, लेकिन फिर वही हाल हो जाता है। पिछले सप्ताह ग्रामीणों ने एक बार फिर अभियान चलाया इसके खिलाफ जिलाधिकारी को ज्ञापन भी गुरुवार को दिया। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर पुलिस, आबकारी व पीएसी ने अभियान चलाया। इस व्यापक अभियान से अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इस अभियान में रंगलाल बिंद पुत्र चंद्रिका, राजकुमारी पत्नी रंगलाल, पूजा पुत्री गणेश, नीरज पुत् अच्छे लाल को गिरफ्तार कर 63 आबकारी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं चालान कर दिया। इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक पीएन द्विवेदी, स्वाट प्रभारी विनीत राय, महिला थानाध्यक्ष सरोज यादव, आबकारी निरीक्षक आदित्य प्रकाश शुक्ला सहित भारी संख्या में पुलिस व पीएसी के जवान रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें