फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बकुल्हा रेलवे स्टेशन का सांसद ने किया स्थलीय निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाशनगर। सांसद भरत सिंह ने शुक्रवार को बकुल्हा रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। उन्होंने यात्रियों की सहूलियत के लिए कई योजनाओं के बारे में जानकारी दी। बताया कि जुलाई से पूर्व स्टेशन पर उत्सर्ग और सारनाथ एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव होने लगेगा।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि बताया कि यात्रियों व रेलकर्मियों के पीने के लिए पानी की समस्या को दूर करने को जल्द ही प्लेटफार्म पर तीन लाख 83 हजार रुपये की लागत से वाटर कूलर और आरओ प्लांट लगाया जाएगा। बैठने के लिए स्टील के बैंच भी प्लेटफार्म पर लगाए जाएंगे। एक अतिरिक्त प्रतीक्षालय का निर्माण भी कराया जाएगा।
बताया कि जुलाई के पहले बकुल्हा में उत्सर्ग और सारनाथ एक्सप्रेस का ठहराव स्वीकृत हो जाएगा। इसके लिए रेलमंत्री पीयूष गोयल से बातचीत हो गई है। उन्होंने कहा कि यह रेलवे स्टेशन उनके पैतृक गांव का निकटतम होने के साथ- साथ लोकनायक जयप्रकाश नारायण के गांव को जोड़ता है। इसलिए इसका विकास करना सबका दायित्व है।
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर अनिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सांसद निधि से लगे दो सोलर लाइटों में से एक सोलर लाइट चोर चुरा ले गए, सांसद ने मौके पर मौजूद चांद दियर के चौकी इंचार्ज योगेंद्र प्रताप सिंह से 72 घंटे के भीतर चोरी गए सोलर लाइट को बरामद करने के साथ ही चोरों को गिरफ्तार करने को कहा। इस मौके पर राजेंद्र सिंह, परशुराम सिंह, मंटू बिंद, अनिल पांडेय, धर्मेंद्र सिंह, त्रिलोकी सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें