बलिया। निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद जनपद में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या समेत पार्टी के कई मंत्री व शीर्षस्तर के पदाधिकारी मंगलवार को शिरकत कर सकते हैं। कार्यक्रम कोई राजनीतिक नहीं है, बल्कि राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी के शहर के टैैगोर नगर स्थित आवास पर आयोजित निजी समोराह है। पार्टी के जानकारों की माने तो प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के आने का प्रोटोकाल जिला प्रशासन के पास आ चुका है, इसके अलावा साध्वी निरंजन, स्वाति सिंह, बृजेश सिंह समेत कई अन्य मंत्री, विधायक व पार्टी के शीर्ष पदाधिकारी शिरकत कर सकते हैं।