बलिया। दि सिविल बार एसोसिएशन के नवनिर्मित सभागार भवन का लोकार्पण मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री नारद राय ने फीता काटकर किया। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि मो. असलम रहे।
मुख्य अतिथि नारद राय ने कहा कि अधिवक्ता समुदाय के लोग अपने कार्यों को छोड़कर दूसरे को न्याय दिलाने का कार्य करते हैं। ऐसे में उनके बैठने के लिए उचित प्रबंध किया जाना बहुत ही नेक कार्य है। अपने कार्यकाल में वकीलों के लिए बार भवन का निर्माण भी मेरे निधि से कराया गया। जिला जज मो. असलम ने कहा कि अधिवक्ता न्याय का प्रहरी होता है। वह अपने पैरवी से सभी पीड़ितों को न्याय दिलाने का कार्य करता है। चाहे बरसात हो, ठंड या गर्मी का मौसम हो अधिवक्ता अपनी परवाह किए बगैर दूसरों के न्याय के लिए कार्य करता रहता है। वकीलों के लिए इस तरह के सभागार बनने से उन्हें कुछ क्षण के लिए सुकून मिल सकेगा। इस मौके पर क्रिमिनल बार के अध्यक्ष हरिवंश सिंह, पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र नाथ मिश्र, दी सिविल बार के नवनिर्वाचित अध्यक्ष देवेंद्र दूबे, सत्यप्रकाश उपाध्याय, सूर्यप्रकाश सिंह, कृष्ण कुृमार तिवारी आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता बार के निवर्तमान अध्यक्ष सिद्धनाथ राय तथा संचालन सत्यप्रकाश सिंह ने किया।