फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली वाहन को पिकअप ने मारी टक्कर, डेढ दर्जन बच्चे जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। नगरा-बेल्थरामार्ग पर पड़रीमोड़ स्थित पेट्रोल पम्प के पास शुक्रवार की सुबह सड़क किनारे स्कूल वाहन खड़ा कर बच्चों को बैठा रही टेम्पो को पीछे से बेल्थरा के तरफ से आ रही पिकअप ने धक्का मार दिया, जिससे करीब डेढ़ दर्जन बच्चों सहित एक अध्यापक घायल हो गए। वाहन में बैठे सभी बच्चे सरस्वती शिशु मंदिर के छात्र थे। लोगों ने ड्राइवर समेत पिकअप गाड़ी को पकड़कर स्कूल प्रबंधन तथा पुलिस को सूचना दी। आसपास के लोगों की मदद से सभी घायल बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। घायलों में 10 वर्षीय सोनी पुत्री शिवमंगल, 6 वर्षीय सोनू पुत्र शिवमंगल निवासी लहसनी,10 वर्षीय नवीन पुत्र रविन्द्र निवासी कोड़रा, सात वर्षीय अभिनव पुत्र शैलेंद्र मदारी, आठ वर्षीय पूजा पुत्री महाजन, नौ वर्षीय प्रियंका पुत्री महाजन निवासी मदारी, 10 वर्षीय अतुय्जपाल पुत्र प्रदीप निवासी लहसनी, 10 वर्षीय गौरवपाल पुत्र बृजेश निवासी वैरही,10 वर्षीय रजनीश पुत्र रामप्रभा निवासी लहसनी तथा 24 वर्षीय अध्यापक श्रवण थे। सभी घायलों का प्राथमिक इलाज के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें