बलिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक शुक्रवार को द्वारिकापुरी कालोनी में आयोजित की गई। जिसमें नगर पालिका चेयरमैन द्वारा आनन-फानन में मॉडल शौचालय का लोकार्पण करना हास्यास्पद बताया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष अरूण सिंह बंटू ने कहा कि पूर्व की सपा सरकार ने पंाच साल में नगर के अंदर कोई विकास कार्य नहीं किया। बावजूद कार्यकाल के अंतिम दिन चेयरमैन साधना गुप्ता द्वारा आनन-फानन में चौक में निर्माणाधीन मॉडल शौचालय का उद्घाटन किया गया, जबकि शौचालय अभी पूर्ण रूप से बना भी नहीं है। शौचालय का उद्घाटन कर चेयरमैन ने अपनी मानसिकता का परिचय दिया है और सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए ऐसा कदम उठाया है। इस मौके पर सुमित मिश्रा, संदीप तिवारी, नवतेज सिंह, मोनू पांडेय आदि मौजूद रहे।