फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15अगस्त की तैयारी को दी जिम्मेदारी

Fri, 04 Aug 2017 10:17 PM IST
ballia
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस को लेकर बैठक करते जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम। - फोटो : ballia
विज्ञापन
 जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को बैठक कर अगस्त क्रांति, स्वतंत्रता दिवस और बलिया बलिदान दिवस की तैयारियों पर चर्चा की। साथ संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


 जिलाधिकारी ने कहा कि 15 अगस्त के मद्देनजर सभी शिक्षण संस्थानों में अध्यापकों की उपस्थिति जरूरी है। इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट के साथ प्रधानाचार्य राजकीय इण्टर कालेज, राजकीय बालिका विद्यालय एवं प्राइवेट कालेज की एक कमेटी बनाने का निर्देश दिया। सभी शिक्षण संस्थान ग्रुप बनाकर क्वीज, भाषण, पेण्टिंग, निबंध आदि प्रतियोगिता आयोजित कराने को भी कहा।

 ईओ नगरपालिका को सभी ऐतिहासिक शहीद स्मारकों की साफ-सफाई और वहां प्रकाश की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम शिवकुमार कौशिकेय, नेहरू युवा केन्द्र व प्राइवेट स्कूल के माध्यम से की जाएगी। जिला चिकित्सालय में मरीजों को दुग्ध एवं फल का वितरण मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा कराया जायेगा। नारी निकेतन निधारिया में मिष्ठान का वितरण साहू हितकारीणी समिति के उपाध्यक्ष डा जगजीवन प्रसाद गुप्ता द्वारा की जाएगी। मलिन बस्तियों की साफ-सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन


नौ अगस्त से शुरू हो रहे क्रान्ति दिवस के मददेनजर साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी ईओ नगरपालिका को दी। 18 अगस्त बलिया बलिदान दिवस की व्यवस्था एआटीओ को दी। इस दिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को बैरिया, बांसडीह, सुखपुरा गड़वार, फेफना का भ्रमण कराया जायेगा, जहां सेनानीगण शहीद स्मारक पर माल्यार्पण करेगें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें