अमर उजाला एवं चंद्रशेखर मैराथन समिति द्वारा बसंतपुर में आयोजित रक्तदान शिविर में रक्त दान करते ?
- फोटो : BALLIA
बलिया । अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में शुक्रवार को बसंतपुर गांव में सोशल डिस्टेंसिग का पालन करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। वहां युवाओं ने 18 यूनिट रक्त का दान किया। इस नेक पहल में राष्ट्र नायक चंद्रशेखर मैराथन समिति और ब्लू क्रास आर्गनाइजेशन की अहम भूमिका रही। शिविर का आयोजन राजीव मिश्र, उपेन्द्र सिंह, राकेश सिंह, रवि सिंह, मंटू सिंह के संयोजकत्व में किया गया।
राजीव कुमार मिश्रा ने अब तक 68 बार रक्तदान करके कई लोगों की जान बचाई है। इसके लिए उन्हें राज्यपाल, उपमुख्यमंत्री, चिकित्सा मंत्री के साथ-साथ राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय संगठनों की ओर से सम्मानित भी किया जा चुका है। इसके अलावा पिछले साल राजीव को एक साथ बीस राज्य और 7940 किलोमीटर रक्तदान की यात्रा पर वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्डस लंदन के खिताब से सम्मानित किया गया था। शुक्रवार को रक्तदान शिविर में सत्य प्रकाश ओझा, ज्ञानप्रकाश ओझा, उज्जवल मिश्रा, अभय शंकर सिंह, अनुराग गुप्ता, अवनीश सिंह, मनीष सिंह, विक्रांत वैभव सिंह, यशजीत सिंह, विशाल प्रताप यादव, रोहित कुमार सिंह, अक्षय लाल यादव, सुनील गोंड, सागर सिंह, बृजेश पांडेय, संतोष गुप्ता, सर्वोत्तम सिंह, अरविंद सिंह, शिवानंद मिश्रा आदि मौजूद रहे।