ैबतपुर में कोटेदार की जांच को पहुंचे पूर्ति निरीक्षक को बयान देने उमड़ी ग्रामीणों की भीड़।
- फोटो : BALLIA
बलिया। शहर से सटे हैबतपुर गांव में शुक्रवार की दोपहर में खाद्यान्न वितरण में अनियमितता की जांच की जांच करने जब पूर्ति निरीक्षक पहुंचे तो बयान दर्ज कराने वालों की भीड़ जुट गई। इस दौरान सामाजिक दूरी नहीं बन सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया।
ग्रामीणों ने शिकायत की गई थी लॉकडाउन के दौरान कोटेदार की ओर से खाद्यान्न वितरण में अनियमितता बरती जा रही है। शिकायत की जांच के लिए जब पूर्ति निरीक्षक मौके पर पहुंचे तो कुछ ग्रामीण कोटेदार की पक्ष में कुछ पक्ष में बयान देने के लिए जमा होने लगे और देखते ही देखते भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ जमा होने की सूचना पर क्षेत्राधिकारी भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए और किसी तरह भीड़ को हटाया और इसके बाद पूर्ति निरीक्षक भी वापस लौट गए। इस बाबत पूर्ति निरीक्षक श्याम नाथ ने बताया कि वह जांच के लिए गए थे लेकिन इस कदर भीड़ जमा हो गई कि बयान लेना संभव नहीं हो सका और इसके चलते सही जांच नहीं हो सकी।