फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जिले के 178 विद्यालयों ने आंतरिक मूल्यांकन के प्राप्तांक नहीं किए फीड

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। यूपी बोर्ड परीक्षा के आंतरिक मूल्यांकन का प्राप्तांक 178 विद्यालयों द्वारा यूपीएमएसपी पर फीड नहीं किया है। बोर्ड परीक्षा का परिणाम घोषित करने में संकट उत्पन्न हो सकता है।
विज्ञापन

शैक्षिक सत्र 2025-26 के हाई स्कूल में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं का विद्यालय स्तर पर आंतरिक मूल्यांकन का प्राप्तांक तथा इंटरमीडिएट के नैतिक, योग, खेल एवं शारीरिक शिक्षा का प्राप्तांक परिषद की वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया गया है। इसको लेकर अपर सचिव, माध्यमिक शिक्षा परिषद उप्र, क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी द्वारा एक पत्र जारी किया गया है।
पत्र के आलोक में संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य को निर्देशित किया गया है कि वे हर हाल में आंतरिक मूल्यांकन का प्राप्तांक हर हाल में 25 मार्च तक परिषद की वेबसाइट पर अवश्य अपलोड कर दें। अपर सचिव ने पत्र में उल्लेख किया है कि अगर नियत तिथि तक आंतरिक मूल्यांकन का प्राप्तांक अपलोड नहीं होता है तो परीक्षार्थी के परीक्षा परिणाम पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। इसके लिए संबंधित प्रधानाचार्य व शिथिल पर्यवेक्षण के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक भी उत्तरदायी होंगे। यह प्रकरण अत्यंत महत्वपूर्ण है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें