फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: बिना सिलेंडर मिले ही लोगों के मोबाइल पर डिलीवरी के मेसेज

विज्ञापन
बांसडीहरोड क्षेत्र के एक गैस एजेंसी पर सिलिंडर के लिए लगी उपभोक्ताओं की लंबी कतार।संवाद
विज्ञापन
बैरिया। तहसील क्षेत्र में रसोई गैस सिलिंडर के लिए रोजाना ही गैस एजेंसियों पर लंबी कतार लग रही है। उपभोक्ताओं के सामने एक नई समस्या उत्पन्न हो गई है। ऑनलाइन बुकिंग के समय कई उपभोक्ताओं की शिकायत है कि मोबाइल पर पहले से ही बुकिंग का मेसेज मिल रहा है। कई को सिलिंडर मिले बिना ही डिलिवर का मेसेज आ जाता है। बुक करने पर डिलेवरी की अगली तिथि 45 दिन बाद दी जा रही है।
विज्ञापन

तहसील से लेकर गांवों तक एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लगी भीड़ के बीच हाथ में मोबाइल लिए लोग एक ही सवाल पूछते देखे जा रहे हैं कि जब सिलिंडर लिया ही नहीं तो बुकिंग और डिलीवरी कैसे हो गई।
दुर्जनपुर निवासी अमर कुमार गुप्ता ने बताया सिलिंडर ऑनलाइन बुक करने पर मेसेज आया कि डिलिवरी 5 मार्च को हो गई है। सुरेमनपुर निवासी राजकिशोर गुप्ता ने बताया कि एक महीने पहले हमने सिलिंडर लिया था। अब बुक करने पर मोबाइल पर मेसेज आया है कि आपने 22 फरवरी को सिलिंडर लिया था। बुक करने की तिथि 8 अप्रैल है। इससे ऑनलाइन बुकिंग करने वाले उपभोक्ताओं में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन

अचानक घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत की समस्या सामने आई तो कई मामले सामने आने लगे हैं। पहले पर्याप्त आपूर्ति के चलते उपभोक्ता अपनी डिलीवरी के बारे में पता नहीं करते थे। अब पूरा खेल खुलता दिख रहा है। आरोप है कि एजेंसियों के पास उपभोक्ताओं का पूरा डाटा होता है। इसी का इस्तेमाल कर वह पहले निष्क्रिय अथवा उपयोग न करने वाले उपभोक्ताओं की बुकिंग व डिलीवरी दर्ज कर देते थे। निर्धारित सिलिंडर असल उपभोक्ता तक पहुंचता ही नहीं था। यहीं से यह सिलिंडर कालाबाजारी के माध्यम से होटल, ढाबों और छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तक पहुंचा देते हैं।
रेवती नगर के इंडेन सेवा केंद्र के गोदाम पर उपभोक्ताओं की भीड़ लग रही है। एजेंसी संचालक राजेश गौतम ने बताया कि यहां सिलिंडर पर्याप्त हैं। अनायास लोगों में सिलिंडर के प्रति बेचैनी है। जो भी उपभोक्ता आ रहा है केवाईसी प्रतिदिन की जा रही है। जो भी विलंब हो रहा है केवाईसी करने में हो रहा है। कार्यालय सहित गोदाम को लेकर छह से सात काउंटर बनाए गए हैं। ब्लू बुक का 24 महीनों में और रेड बुक का हर साल केवाईसी का नियम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें