फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

176 समायोजित शिक्षकाें को जारी हुआ वेतन, बांटी मिठाई

Fri, 16 Jan 2015 11:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले में सहायक शिक्षक के पद पर समायोजित हुए शिक्षामित्रों के वेतन भुगतान का आदेश बीएसए राकेश सिंह ने शुक्रवार को जारी कर दिया।
विज्ञापन


वेतन मिलने का आदेश पाकर 176 नव नियुक्त शिक्षकों का चेहरा खुशी से खिल उठा है। सभी ने अगस्त, 2014 में सहायक शिक्षक के पद पर नियुक्ति पाई थी। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

अगस्त 2014 में करीब 1100 शिक्षामित्रों को शिक्षक बना दिया गया। हालांकि पांच माह से अधिक समय बीत जाने के बावजूद किसी को वेतन नहीं मिल सका है। इससे सभी परेशान थे।
विज्ञापन


दो दिन पहले बेसिक शिक्षामंत्री रामगोविंद चौधरी के आदेश पर विभागीय उच्चाधिकारियों ने केवल हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के प्रमाण पत्रों के सत्यापन पर वेतन का आदेश जारी किया।
विज्ञापन


 बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव संजय सिन्हा के आदेश पर कार्यालय ने कार्यवाही शुरू कर दी। नवनियुक्त शिक्षकाें में से 176 का वेतन भुगतान आदेश बीएसए राकेश सिंह ने शुक्रवार को जारी कर दिया।

बीएसए ने कहा कि शेष नवनियुक्त शिक्षकों का भी वेतन आदेश शीघ्र जारी किया जाएगा। इस मौके पर जितेंद्र सिंह, सरल आदि लोगरहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें