फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 81 केेंद्रों पर लगे आरोग्य मेले में 1745 मरीजों का इलाज

विज्ञापन
मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला के दौरान न्यू पीएचसी बछईपुर पर मरीजों का उपचार करते चिकित्सक।संवाद
विज्ञापन
बलिया। जिले के 81 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों व बाढ़ राहत केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 1745 मरीजों का इलाज किया गया।
विज्ञापन

मेले में वायरल संक्रमण, तेज बुखार, सिर में दर्द, खुजली, खांसी, पेट दर्द, जोड़ों व बदन दर्द सहित सामान्य बीमारियों के मरीज ज्यादा पहुंचे। नगरा क्षेत्र के भीमपुरा नंबर दो, इंद्रौली मलकौली, मालीपुर, किशोरगंज और कसौंडर समेत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर जिम्मेदारी आयुष चिकित्सकों ने संभाली। न्यू पीएचसी कसौंडर पर आयुष चिकित्सक डॉ. राजेश यादव ने 25 मरीजों का परीक्षण किया। वहीं न्यू पीएचसी बछईपुर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष कुमार चौहान ने 90 मरीजों की जांच कर उपचार किया।
विज्ञापन

चिकित्सा क्षेत्र हनुमानगंज के पीएचसी वैना में आयोजित मेले में 21 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अधिकांश मरीज वायरल फीवर, सर्दी-खांसी, बुखार और फोड़ा-फुंसी से पीड़ित मिले। डॉ. धर्मेंद्र यादव एवं डॉ. ओपी सिंह ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं दीं। इसके विपरीत न्यू पीएचसी सागरपाली में आयुर्वेदिक चिकित्सक ने मरीजों का इलाज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें