बलिया। कुंवर सिंह इंटर कालेज परिसर में गुरुवार को राष्ट्रभक्ति सूरवीरता एवं स्वाभिमान के प्रतीक महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। विद्यालय परिवार के सदस्यों के अलावा श्री महाराणा प्रताप क्षत्रीय विचार मंच के पदाधिकारी व सदस्य भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ महाराणा प्रताप के चत्रि पर माल्यार्पण से हुआ। गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व प्रमुख अनिल सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप एक ऐसे महापुरुष थे जिनके अदम्य साहस, राष्ट्र प्रेम एवं त्याग की सराहना उनके विरोधी मुगल सम्राट अकबर ने भी की थी। प्रवक्ता सती कुमार सिंह प्रेमदेव ने महाराणा प्रतापके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिंह, सुप्रांत सिंह, डॉ. अमित सिंह बघेल, जयंत सिंह, विजय बहादुर सिहं आदि मौजूद रहे।
उधर, अखिल भारतीय विकास संस्कृति साहित्य परिषद की ओर से आनंद नगर स्थित कार्यालय पर महाराणा प्रताप की जयंती मनाई गई। साहित्यकारों ने महाराणा प्रताप को पराक्रमी व गौरवशाली सपूत बताया। इस मौके पर डॉ. फतेह चंद बेचैन, डॉ. ब्रिजेश सिंह, डॉ. आदित्य कुमार अंशू, लोचन तिवारी आदि मौजूद रहे।