मनियर। लोक सभा चुनाव 2019 को देखते हुए मनियर पुलिस ने ग्राम पंचायत पनिचा के प्रधान राजेश वर्मा सहित 10 लोगों पर गुंडा एक्ट, 4 लोगों पर गैगेंस्टर, लगभग 400 पर शांति भंग की आशंका व आबकारी अधिनियम के तहत 30 लोगों पर पाबंदी की कार्रवाई की है। मनियर पुलिस ने गांव में माहौल खराब करने तथा लोकसभा चुनाव को देखते हुए ग्राम पंचायत पनीचा के प्रधान राजेश वर्मा व उनके भाई धर्मेन्द्र वर्मा , ककरघट्टा निवासी भरत यादव, जनक यादव व पुरूषोत्तमपट्टी निवासी चन्दन यादव उर्फ समोसा सहित 10 लोगों पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई की है। भरत यादव एवं थाना क्षेत्र के 73 राजस्व गांवों के असना, निपनीया व बहदुरा प्रधान सहित नगर पंचायत मनियर के 394 लोगों के खिलाफ धारा 107/16 में पाबंद किया है।
सबसे अधिक निपनिया गांव के 47 लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की है। वहीं नए वर्ष में 2155 लीटर कच्ची शराब बरामद कर 30 लोगों के विरूद्ध आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। पुलिस ने मिनी गुंडा एक्ट के तहत 20 लोगों को पाबंद किया । 151,107, 116 सीआरपीसी के तहत 84 लोगों को पाबंद कर कार्रवाई में जुटी है। इस संबंध में पूछे जाने पर क्षेत्राधिकारी बांसडीह अशोक सिंह बताया कि चुनाव को देखते हुए ये कार्रवाई की गई है।