सिकंदरपुर। क्षेत्र के ग्राम हुसेनपुर में रविवार को दो दिवसीय बब्बन सिंह स्मारक वॉलीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि रामबचन यादव ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उद्घाटन मैच फैजाबाद व वाराणसी के टीम के बीच खेला गया। जिसमें फैजाबाद की टीम ने शानदार जीत दर्ज अगले चक्र में प्रवेश किया।
वहीं, दूसरा मुकाबला एनई रेलवे गोरखपुर व बलिया के बीच खेला गया। जिसमें गोरखपुर की टीम ने जीत दर्ज अगले चक्र में प्रवेश किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों से बच्चों व युवाओं में खेल के प्रति उत्सुकता जगती है और यही उत्सुकता आगे चलकर इन बच्चों को एक महान खिलाड़ी बनने की दिशा में ऊर्जा प्रदान करती है। प्रतियोगिता का फाइनल मैच 11 मार्च को खेला जाएगा। इस मौके पर नरेंद्र प्रताप सिंह, भारतेंदु राय, राजेंद्र सिंह, मंटू सिंह, अनिल पांडेय, दिनेश सिंह पूर्व प्रधान, सूर्यनाथ सिंह प्रधान, सुमेरनाथ राय, ज्येश प्रताप सिंह, नितेश सिंह, योगेश सिंह, राज कुमार सिंह, कमलेश सिंह, राहुल सिंह, अंगद सिंह, रवि प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। स्कोरिंग दधिबल सिंह एवं कमेंट्री मृत्युंजय तिवारी ने किया।