फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईओ ने विद्यालयों का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। शिक्षा क्षेत्र सीयर के खंड शिक्षा अधिकारी निर्भय नारायण सिंह ने सोमवार को विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एक प्रधानाध्यापक के निलंबन व एक प्रधानाध्यापक का एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति की।
विज्ञापन

बीईओ जब प्राथमिक विद्यालय रौसड़ा पहुंचे तो प्रधानाध्यापक जगदीश यादव अनुपस्थित मिले। इनके एक दिन का वेतन काटने की संस्तुति बेसिक शिक्षा अधिकारी से की गई। इसके बाद वह प्राथमिक विद्यालय पूरा का निरीक्षण किया जहां नामांकन के सापेक्ष उपस्थिति कम होने पर बीईओ ने नाराजगी जताते हुए उपस्थिति बढ़ाने का निर्देश दिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय अहिरौली के निरीक्षण में 64 के सापेक्ष उपस्थिति शून्य पाई गई। जबकि गत दिनों एमडीएम पंजिका में 46 और 48 बच्चों की संख्या दर्ज की गई। निरीक्षण के दौरान भोजन चखने वाले कॉलम में प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापिका और रसोईया का फर्जी हस्ताक्षर पाया गया। रसोईया को देखने से ऐसा लग रहा था कि कई दिनों से भोजन नहीं बनाया गया है। कई वर्षों से रंगाई पुताई नहीं हुई है, साथ ही प्रधानाध्यापक द्वारा ड्रेस वितरण पंजिका पर छात्रों का फर्जी हस्ताक्षर मिलने पर बीईओ चौक पड़े। उन्होंने बेसिक शिक्षा अधिकारी से प्रधानाध्यापक की तत्काल निलंबन की संस्तुति की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें