फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ परिणय सूत्र में बंधे 101 जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
सहतवार/ बांसडीहरोड। युवा शक्ति सेवा संस्थान के तत्वावधान में रविवार को कस्बा स्थित श्रीचैनराम बाबा समाधि स्थल पर 101 जोड़ों का विवाह करवाया गया। वैदिक मंत्रोचार के बीच संपन्न विवाह में गण्यमान्य लोगों सहित स्थानीय लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

कस्बा स्थित श्रीचैनराम बाबा समाधि स्थल पर युवा शक्ति सेवा संस्थान के तत्वावधान में सामूहिक विवाह विद्वान पंडित आचार्य दयाशंकर पाठक के देखरेख में दुर्गा प्रकाश, विवेक शुक्ला, शशिभूषण पांडेय, कन्हैया शास्त्री सहित अन्य ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोचार व मांगलिक गीत के बीच हुुआ। विवाह में हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार वर पूजन से लेकर सिंदूर दान तक विधि पूर्वक पूजन-अर्चन किया गया। इसके बाद कन्या ने वर के और वर ने कन्या के गले में माला पहनाया। इसके बाद वर-वधू ने अग्नि के सात फेरे लिया। वर ने कन्या के मांग में सिंदूर भर शादी की रस्म अदा की। इस दौरान कार्यक्रम के आयोजक व पूर्व सैनिक अशोक सिंह बेरूआर ने बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के पर्वतपुर निवासी सुगंती पुत्री बेचू का कन्यादान किया। जबकि शेष कन्याओं को उनके माता-पिता ने कन्यादान किया। इस दौरान संस्थान की ओर से प्रत्येक जोड़े को बाल्टी सेट, सूटकेस, चादर, सोने व चांदी के गहने, आलमारी, पंखा साड़ी, गैस चूल्हा, गद्दा, रजाई, कंबल व वर को वस्त्र दिया गया। इस मौके पर संस्थान के अध्यक्ष दिनेश प्रताप सिंह, भाजपा के अवलेश सिंह, नीरज सिंह गुड्डू आदि मौजूद रहे। सुरक्षा के मद्देनजर सीओ बांसडीह अशोक कुमार सिंह के अलावा सहतवार व आसपास के थाने की फोर्स मौजूद रही। इसके अलावा खुफिया विभाग के कर्मचारी निगहबानी करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें