फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्ठा और आत्मविश्वास से प्राप्त किया जा सकता है लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड । जिलेट गार्ड और अमर उजाला की ओर से शनिवार को एमके आईटीआई स्कूल सोनाडीह पर कार्यक्रम सफलता अपनी मुट्ठी में के जरिए युवाओं को सफल कैरियर द्वारा आत्मनिर्भर बनाने के टिप्स दिए गए। इस दौरान कार्यशाला के माध्यम से युवाओं को प्रगति के पथ पर अग्रसर होने के साथ ही आत्मविश्वास की भावना जागृत करने के उपाय सुझाए गए।
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधक असलम राही ने युवाओं की चारित्रिक विकास पर जोर दिया। राही ने कहा कि पूरी निष्ठा और आत्मविश्वास के सहारे निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने से निश्चित ही सफलता कदम चूमेगी। उन्होंने कहा कि जीवन में उच्च योग्यता हासिल करने मात्र से सफलता हासिल नहीं की जा सकती, बल्कि जीवन में सफलता का कोई अवसर नहीं छोड़ना चाहिए। इस दौरान ग्रुप डिस्कशन हुआ, जिसमें युवाओं की जिज्ञासाओं का समाधान और मार्गदर्शन किया गया। कार्यशाला के उपरांत फाइनल में चुने गए दस मेधावियों को देश के प्रतिष्ठित संस्थाओं में कार्य करने का अवसर प्रदान किया जाएगा। जिलेट कार्ड सर्वदा स्मार्ट और क्लीन लुक देकर छात्रों के नैसर्गिक प्रतिभा के विकास, आत्मविश्वास और निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इस बीच प्रोजेक्टर के माध्यम से रुपहले पर्दे पर किसी इंटरव्यू को फेस करने के लिए छात्रों को गुर सिखाए गए। अमर उजाला की ओर से कैरियर संवारने के लिए किए गए कार्यक्रम को लेकर छात्र उत्साहित रहे। इस मौके पर अमृत सिन्हा भ्रमर, आलोक सिंह सुपरवाइजर, प्रमोटर राज, शिवम तिवारी समेत शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें