फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद में 224 केंद्रों पर होगी बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा के लिए जनपद में 224 केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर सीसी टीवी कैमरा वॉइस रिकॉर्डिंग के साथ लगाने का शासन का फरमान जारी हुआ है। साथ ही यह भी कहा गया है कि जिस केंद्र पर ये व्यवस्थाएं उपलब्ध नहीं होंगी, वहां का सेंटर निरस्त कर दिया जाएगा। इसके लिए डीआईओएस ने परीक्षा केंद्रों से मुकम्मल व्यवस्था का शपथ पत्र मांगा है।
विज्ञापन

जनपद के समस्त राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त वित्त विहीन मान्यता प्राप्त प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि 2019 की बोर्ड परीक्षा संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों पर वायस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा लगा होना अनिवार्य है। जिन निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर वाइस रिकार्डर युक्त सीसीटीवी कैमरा अथवा वायस रिकार्डर नहीं लगा है, उन केंद्रों को परीक्षा केंद्र से वंचित होना पड़ेगा। जिला विद्यालय निरीक्षक भाष्कर मिश्रा ने बताया कि 16 अक्टूबर 2018 के व्यवस्था के अनुसार जिन विद्यालयों को परीक्षा केंद्र निर्धारित किया गया है, उसके प्रधानाचार्य आवश्यक संसाधन लगाकर इस आशय का शपथ पत्र देंगे कि हमारे यहां सीसीटीवी कैमरा युक्त वाइस रिकार्डर की व्यवस्था कर ली गई है। अन्यथा की स्थिति में निर्धारित परीक्षा केंद्रों को निरस्त करते हुए प्रस्ताव उच्चाधिकारियों को प्रेषित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें