विद्युत मजदूर पंचायत उप्र मंडल कमेटी की बैठक सोमवार को हाईड्रिल कालोनी स्थित शिव शक्ति मंदिर में आयोजित की गई। जिसमें प्राइवेट संविदा कर्मियों का कई माह का मानदेय भुगतान नहीं देने का आरोप अधिशासी अभियंता/अधीक्षण अभियंता पर लगाया है।
बैठक को संबोधित करते हुए मंत्री गजेंद्र सिंह ने कहा कि उप्र पावर कारपोरेशन के निर्देश तथा मुख्य अभियंता आजमगढ़ व अधीक्षण अभियंता के वार्ता में दिए गए निर्देश के बाद भी प्राइवेट संविदाकर्मियों का कई माह का मानदेय भुगतान नहीं किया गया। इसके अलावा संविदाकर्मियों को न तो विभाग द्वारा परिचय पत्र बनाया गया और न ही ईपीएफ नंबर एलाट किया गया। यहां तक कि बीमा भी नहीं किया गया। जबकि उप्र पावर कारपोरेशन का स्पष्ट आदेश है कि बिना कर्मचारियों का मानेदय एवं अन्य कटौती किए बिना कोई भी अधिशासी अभियंता किसी भी ठिकेदार का भुगतान नहीं करेगा। बावजूद अधिशासी अभियंता/ अधीक्षण अभियंता बलिया द्वारा खुलेआम उल्लघंन किया जा रहा है। जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। चेताया कि अगर शीघ्र कर्मचारियों का भुगतान नहीं किया गया तो कर्मचारी कार्य बहिष्कार कर सकते है। इस मौके पर परशुराम गुप्ता, वीबी सिंह, प्रेम नारायण पांडेय, सत्येंद्र कुमार, रमाशंकर यादव, केसी श्रीवास्तव, ऋषि यादव आदि मौजूद रहे।