तीन सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ ने सोमवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष डा. राम सुरेश राय ने कहा कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत काम करने वालों के प्रति सरकार की उपेक्षित नीति के चलते संविदा कर्मी आंदोलन की राह पकडने के लिए मजबूर हैं। बताया कि सुप्रीम कोर्ट के समान काम के बदले समान वेतन देने के निर्देश का अनुपालन नहीं हो रहा है। कहा कि संविदा कार्मिकों का स्थाई समायोजन व ठेका प्रथा पर रोकथाम आदि की मांगों पर विचार नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर डा. बद्री राज यादव, डा. परवेज आलम, डा. गणेश यादव, डा. प्रशांत सिंह, डा. नेहाल, डा. एमके सिंह, डा. संजय सिंह, डा. संजय तिवारी, अभिनव राय, डा. फूलेंद्र नाथ सिंह, डा. संतोष मिश्र आदि थे।