फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश सरकार प्रत्येक घर में बिजली पहुंचाने के लिए कटिवद्ध: उपेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव। प्रदेश सरकार प्रत्येक घर में बिजली पहुंचाने एवं प्रत्येक परिवार को रोशनी देने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बातें प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उपेंद्र तिवारी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण ज्योति योजना के अंतर्गत ब्रह्मी बाबा नगर वार्ड में विद्युतीकरण के शिलान्यास के अवसर आयोजित जनसभा में कही।
विज्ञापन

कहा कि प्रधानमंत्री सौभाग्य योजना के अंतर्गत नि:शुल्क बिजली कनेक्शन दिया जा रहा है। चितबड़ागांव के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि कर के 5 के बजाय 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर, 33 एवं 11 केवी चैनल बदलने का कार्य तथा स्विच यार्ड में सुधार करने का काम शुरू हो जाएगा। कहा कि 738 पोल नए लगेंगे तथा लगभग 4 किलोमीटर की दूरी तक केबल लगाने का कार्य शुरू होगा। जिससे निर्बाध बिजली प्राप्त हो सकेगी। इस अवसर पर विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता पंकज कुमार, अधीक्षण अभियंता संजीव श्रीवास्तव तथा अधिशासी अभियंता हरिशंकर ने भी योजना के संबंध में विधिवत जानकारी दी। अध्यक्षता भाजपा के जिलाध्यक्ष विनोद शंकर दूबे एवं संचालन नारायण मिश्र ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें