बलिया। विश्व अल्पसंख्यक अधिकार दिवस की पूर्व संध्या पर रविवार को जिला अल्पसंख्यक समिति के तत्वावधान में आजाद प्राथमिक विद्यालय विशुनीपुर में विचार गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें वक्ताओं ने शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिकता पर अपना-अपना विचार रखा।
गोष्ठी को संबोधित करते हुए डा. एम इलियास ने कहा कि अल्प संख्यकों के अधिकार के लिए सदैव अपनी मांग उठाना चाहिए। मधुसूदन श्रीवास्तव ने कहा कि भारत के विभिन्न हिस्सों में जाति धर्म के लोग अल्पसंख्यक है। सरकार को इस पर ध्यान देना होगा। इसके अलावा रामजी गुप्ता, रामकृष्ण यादव, परवेज रौशन, लक्ष्मण यादव, विश्वनाथ चौधरी, शाह सलाउद्दीन ने अपना-अपना विचार रखा। इस मौके पर डा. मजहर ए आजमी, सरदार इंद्रजीत सिंह, डा. फिरोज खां, सरदार नवतेज सिंह राजपूत, आसिफ जैदी, डा. अजमत अमीन, अली औसत, शेख जलालुद्दीन, मौलाना मजहर नूरी आदि मौजूद रहे।