फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिचालकों के अभाव में खड़ी हैं रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड । राज्य सड़क परिवहन निगम के अधिकारियों के अदूरदर्शी रवैए के चलते डिपो में एक दर्जन से अधिक बसें धूल फांक रही है। यह स्थिति परिचालकों के अभाव के चलते उत्पन्न हुई है। इसके चलते निगम को रोजाना लाखों रुपए राजस्व की क्षति हो रही है। परिचालकों की तैनाती कर बसों का परिचालन शुरू करने की दिशा में निगम के अधिकारी संवेदनशील नहीं हैं।
विज्ञापन

तीन जिलों की सीमा पर स्थित होने के चलते रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ जुटती है, लेकिन यात्री सुविधाओं की बदहाल स्थिति के चलते लोग सरकारी बसों से यात्रा करने से कतराते हैं। डिपो में कुल 42 बसों में सिर्फ 25 बसों का संचालन होता है। शेष बसें डिपो की शोभा बढ़ा रही हैं। बसों की कमी से महत्वपूर्ण मार्गों पर रोडवेज सेवा से लोगों को वंचित हो ना पड़ रहा है। रोडवेज की रोजाना आय चार से पांच लाख रूपये है ,लेकिन परिचालकों की कमी से एक से दो लाख की क्षति हो रही है।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुभाष राय ने बताया कि 40 परिचालकों के अभाव के चलते 14 बसों का संचालन ठप है। परिचालकों की कमी पूर्ण करने के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें