फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध अतिक्रमण की चपेट में पोखरा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। नगर पंचायत वार्ड नंबर पांच पोखरी अवैध अतिक्रमण की चपेट में है। आसपास के लोगों के अवैध कब्जे से पोखरी अस्तित्व के संकट से जूझ रहा है। ऐसे में जल संचय के लिए पोखरियों के संरक्षण की सरकार की कवायद हवा-हवाई साबित हो रही है।
विज्ञापन

पोखरी से अतिक्रमण समाप्त करने की दिशा में प्रभावी कार्यवाही नहीं किए जाने से अतिक्रमणकारियों के हौसले बुलंद हैं। वार्ड नंबर पांच में करीब पौने दो एकड़ भू- भाग में सार्वजनिक पोखरी स्थित है । पिछले कई दशकों से आसपास के लोगों ने पोखरी स्थित की भूमि को समतल बनाकर स्थाई निर्माण करा लिया है। इस संबंध में तहसील दिवस पर शिकायती पत्र प्रस्तुत किया गया। प्रकरण की जांच हुई ,जांच के दौरान अतिक्त्रस्मण सही पाया गया। जांच अधिकारी ने जेसीबी के साथ पुलिस बल की मौजूदगी में अतिक्त्रस्मण हटाने की संस्तुति की। जांच रिपोर्ट के बाद बरसों बीत गए ,लेकिन अभी तक अतिक्रमण नहीं हटाया गया।इससे पोखरियों के संरक्षण और सुंदरीकरण की सरकारी घोषणा दम तोड़ती नजर आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें