फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्मियों पर से मुकदमा वापस लेने के लिए सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। मेरठ के मंडलायुक्त प्रभात कुमार द्वारा वहां के नायब नाजिर, राजस्व लिपिक व पेशकार के विरुद्ध दर्ज कराए गए मुकदमे के विरोध में उत्तर प्रदेश मिनिस्ट्रीयल कलेक्ट्रेट संघ के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपा। जिसमें मांग की कि कमिश्नर का तत्काल स्थानांतरण करते हुए मुकदमा दर्ज कराने वाले नायब तहसीलदार को निलंबित किया जाए। अन्यथा कर्मचारी संघ बड़े पैमाने पर आंदोलन करने को बाध्य होगा ।
विज्ञापन

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि मंडलायुक्त ने कर्मियों में डर भरकर, निराधार व मनगढ़ंत तरीके से नायब तहसीलदार उदयपुर द्वारा नायब नाजिर, पेशकार व राजस्व लिपिक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करा दिया है। जबकि उचित शासनादेश के तहत प्रदत्त व्यवस्था के अधीन कार्रवाई किए जाने का प्रावधान है। लेकिन मंडलायुक्त ने ऐसा न करते हुए शासनादेश का उल्लंघन किया है। इस द्वेषवश हुई कार्रवाई की संघ ने निंदा की। संघ ने मुकदमे वापस लेने की मांग करते हुए कमिश्नर के स्थानांतरण और नायब तहसीलदार पर निलंबन की कार्रवाई की मांग की है। अध्यक्ष कौशल उपाध्याय, मंत्री संजय भारती, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुमंत सिंह, प्रशासनिक अधिकारी वंशरोपन पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें