बलिया। महिला क्रिकेट का विश्व कप का फाइनल मैच रविवार को लार्डस क्रिकेट ग्राउंड में ईंग्लैंड और भारत के टीमों के बीच होने से भारतीय लोग काफी रोमांचित देखे गए। मैच को देखने के लिए घरेलू महिलाएं भी अपना कामकाज समय से पहले खत्म कर दिया। नगर के कई दूकानों पर मैच देखने के लिए भीड़ रही।
मैच के बारे में पूछे जाने पर महिलाओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मिड्ढा निवासी संगीता पांडेय ने बताया कि महिला टीम पहली बार विश्व कप के फाइनल में भाग ले रही है। जिसकी हम लोगों को काफी खुशी है। इस बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम जीत हासिल कर लौटे यही हमारी ओर से दूआ है।
शारदा तिवारी ने ने बताया कि हमारी महिला टीम काफी मजबूत है। ऐसे में पहली बार विश्व कप का फाइनल मैच खेलना हम लोगों के लिए खुशी की बात है। हम कामना करते हैं कि हमारी भारतीय महिला टीम फाइनल में जीत दर्ज करे।
छात्रा प्रखर पांडेय ने कहा कि भारतीय महिला टीम ने पहली बार विश्व क्रिकेट में भाग लिया है। हम भगवान से दूआ करते है कि टीम इस बार जीत कर आए। ऐसे में महिला खिलाड़ियों का दायित्व भी बढ़ जाता है।
छात्रा मोना पांडेय ने बताया कि हम लोग मैच देखने के लिए सबकुछ समय से पहले ही निबटा दिए है। हमारी यही कामना है पहली बार विश्व कप के फाइनल तक पहुंची टीम जीत कर ही लौटे।