चिरैयाकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आरोग्य मेला में मरीजों को दवा देते फार्मासिस्ट। संवाद
जिले के 42 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में कुल 1648 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें मुफ्त दवाएं दी गईं। मेले में पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने पहुंचकर स्वास्थ्य की जांच कराई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार मेले में 733 महिला, 752 पुरुष और 163 बच्चों ने उपचार कराया। जांच के दौरान 28 मरीजों की हालत गंभीर मिलने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया।
मेले में बुखार, खांसी, सर्दी और पेट दर्द के मरीज सबसे अधिक मिले।सभी पीएचसी में सबसे अधिक 188 मरीजों ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरैयाकोट में इलाज कराया, जबकि सबसे कम 9 मरीज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिघरा (फतेहपुर मंडाव) पर पहुंचे।संवाद