बलिया। होली की छुट्टी से पहले स्कूलों, कार्यालयों में गुलाल की होली खेली गई। स्कूल, कार्यालयों में छात्र-छात्राओं, कर्मचारियों ने गले लग कर बधाई दी गई। कर्मचारियों ने अपने कार्यालय के समय में पूरे दिन होली खेली। वहीं, स्कूलों में छात्रों ने भी स्कूल बंद होने के बाद जमकर गुलाल उड़ाए।
नगर से सटे रामपुर उदयभान स्थित एसएन पब्लिक स्कूल तथा इसकी शाखा स्टर्लिगिं नर्चर इंटरनेशनल स्कूल करनई में बच्चों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाई एक दूसरे को दिया। इस मौके पर चेयरमैन डा. विनोद कुमार त्रिपाठी ने बच्चों सादगी के साथ होली मनाने का संकल्प दिलाया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि होली सादगी के साथ मनाया जाना चाहिए। आपसी भाईचारे का पर्व होली है। इस दौरान धन का अपव्यय नहीं करना चाहिए।
इस मौके पर उन्होंने संगीत के क्षेत्र में अरविंद उपाध्याय, गीत रचना के क्षेत्र में नवचंद तिवारी को अगवस्त्रम से सम्मानित किया गया। इस मौके पर आर्यन त्रिपाठी, अंकिता, आरजू त्रिपाठी, मुकेश, विजयानंद यादव, अपराजिता, रत्ना सिंह, राजेश वर्मा आदि मौजूद रहे। इसी क्रम में बीएसए कार्यालय में कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने एक दूसरे को अबीर और गुलाल लगाया। इस दौरान शिक्षक नेता जितेंद्र सिंह के साथ जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष राय के साथ भी कर्मचारियों ने जमकर अबीर गुलाल खेला।