फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो मोटर साइकिल की आमने-सामने टक्कर, अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के बैरिया लालगंज रोड पर कस्तूरबा गांधी स्कूल संकीर्तन नगर के सामने तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से साइकिल सवार अधेड़ श्यामसुंदर की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दोकटी थाना क्षेत्र के बाबू के शिवपुर निवासी रेलवे में कार्यरत कर्मचारी श्यामसुंदर यादव (45) अपनी ड्यूटी कर मोटर सायकिल से अपने घर वापस आ रहे थे। अभी वह बैरिया लालगंज मार्ग पर कस्तूरबा गांधी स्कूल संकीर्तन नगर तक पहुंचे ही थे कि तीन युवक सवार एक तेज रफ्तार मोटर सायकिल से बैरिया की तरफ जा रहे युवकों से आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे तीनो रोड पर गिर घायल हो गए। राहगीरों ने इसकी सूचना घरवालों व पुलिस को दी। मौके पर पहुंच पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। यहां सभी को गंभीर स्थिति में जिला चिकित्सालय बलिया रेफर कर दिया गया। इसमें बाबू के शिवपुर निवासी श्याम सुन्दर यादव की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार दोकटी थाना क्षेत्र के सावन छपरा निवासी राहुल यादव (18) पुत्र वीरेंद्र यादव व सुधीर वर्मा पुत्र सुभाष यादव (17) व भगवान पुर निवासी नुनु पुत्र कमलदेव यादव (16) घायल हो गया जहां तीनो घायलों का इलाज हो रहा है। वहीं, श्याम सुंदर के शव को अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया गया। उसे केवल पांच पुत्रियां है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें