बलिया। बेरुआरबारी विकास खंड के सुखपुरा गांव में बिना खुली बैठक के ही राशन की दुकान का आवंटन किए जाने के विरोध में गांव की सैकड़ों महिलाओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्राम की महिलाओं ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपकर जांच कराने की मांग की है।
बेरुआरबारी विकास खंड के सुखपुरा गांव में उचित दर की दो दुकानें रिक्त हैं। जिसके लिए ग्रामीणों ने खुली बैठक कराकर दुकान का आवंटन कराने की मांग की थी। इस बैठक में एसडीएम बांसडीह उपस्थित नहीं होने के बाद भी ग्राम पंचायत अधिकारी और ग्राम विकास अधिकारी मनोज कुमार यादव जो करीब आठ वर्षों से सुखपुरा में तैनात है। उनके द्वारा रिक्त दुकानों के लिए आवेदन पत्र मांगा गया। गांव की रीता देवी द्वारा समय के तहत प्रार्थना पत्र दिया गया। समय बीत जाने के बाद भी दो आवेदन पत्र जमाकर फर्जी तरीके से राशन की दुकान ग्राम प्रधान के ही नजदीकी को आवंटित करा दिया गया। इस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की। इस मौके पर प्रमोद कुमार, लल्लन राजभर, जितेंद्र राजभर, लालबचन, फतींगन, गीता राजभर, धनपति आदि मौजूद रहे।