बलिया। शहर के शहीद पार्क में सोमवार की शाम छात्र नेताओं और व्यवसायिक संगठनों ने कासगंज में आयोजित तिरंगा यात्रा में शहीद हुए चंदन गुप्ता एवं राहुल उपाध्याय के नाम पर मोमबत्ती जलाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इसके उपरांत एक बैठक टीडी कॉलेज के अध्यक्ष पूर्व अध्यक्ष शिव पुराण सिंह की अध्यक्षता में हुई। कहा कि प्रदेश में आए दिन नौजवानों पर हमले किए जा रहे हैं जो बहुत ही निंदनीय है। सरकार का देशप्रेम महज एक ढोंग और दिखावा है ।कासगंज की घटना प्रदेश सरकार के लिए एक कलंक है व्यापारी नेता कन्हैया अग्रवाल ने कहा कि बीते दिनों कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान हुए घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है। वहीं छात्र नेता अवनीश सिंह ने कहा कि एक तरफ देश व प्रदेश की सरकार लोगों को गुमराह कर अपने आप को सबसे बड़े देश प्रेमी देश भक्त बनकर सत्ता पर काबिज हुए है। सूबे की सरकार में नौजवानों के ऊपर तिरंगा यात्रा के दौरान गोलियां बरसाई जा रही है। हम सभी राज्यपाल व राष्ट्रपति महोदय से मांग करते हैं कि घटना कि जल्द से जल्द न्यायिक जांच की जाए।
बैठक में मुख्य रुप से धनंजय सिंह बिसेन, आनंद सिंह, छोटू यादव, हनी सिंह, आर्यन गुप्ता, सागर सिंह राहुल, अनूप गुप्ता, राघवेंद्र, गुरु दीपक शुक्ला, चंदन गुप्ता, मुकेश गुप्ता, आशीष जायसवाल, देवेंद्र सिंह, मंजू सोनी सहित छात्र संगठन के लोग उपस्थित रहे। वहीं दूसरी ओर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने चंदन गुप्त की मौत पर कैंडिल जलाकर भावभीनी श्रद्घांजलि दी। इस मौके पर अविनाश राय, हर्षित दूबे, चंद्रगुप्त मौर्य, मुकेश यादव, विशाल पांडेय, श्यामचंद्र सिंह, आयुष पांडेय आदि मौजूद रहे।