लालगंज। रामनाथ पाठक इंटर कालेज मुरार पट्टी में प्रधानाचार्य डाक्टर अजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। जिसमें बलिहार गांव के प्रोफ़ेसर कृष्ण बिहारी मिश्र जो कोलकाता विश्व विद्यालय में हिन्दी के प्रोफ़ेसर रहे हैं उनको भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार से पुरस्कृत होने पर प्रसन्नता व्यक्त की गई। प्राचार्य ने बताया कि उनकी तीन दर्जन से अधिक पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिसमें ललित निबंध बेहया का जंगल एवं रामकृष्ण परमहंस पर कल्पतरु की उत्सव लीला विशेष रूप से प्रसिद्ध रही है। ये पुरस्कार इनको बहुत पहले मिल जाना चाहिए था। बैठक में कैप्टन अक्षयबर तिवारी, योगेन्द्र पाठक, संतोष यादव, अजीत पांडेय, हरिद्वार मिश्र, संदीप चौरसिया, रामाश्रय राम, अजय सिन्हा, बरमेश्वर उपाधयाय, दयाशंकर पाठक, गुप्तेश्वर पाठक त्रिलोकी राम आदि मौजूद रहे।