नगर से सटे अगरसंडा गांव स्थित सनबीम स्कूल में शुक्रवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ हुआ। जिसका शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ाधिकारी एसडीएस यादव एवं कोच गोविंद एनआईएस ने संयुक्त रूप से तुलसी वेदी पर दीप प्रज्ज्वलित कर तथा झंडात्तोलन कर किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने 100 मीटर व 200 मीटर दौड़, रिले रेस, स्पून मार्बल, सैक रेस, एवं बाल इन बास्केट में खेल का प्रदर्शन कर परचम लहराया। इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन लक्ष्यों को उत्तरोत्तर प्राप्त करने के लिए समयबद्धता की अनिवार्यता पर जोर दिया। वहीं शिक्षकों को निष्ठावान होकर नैतिकता के मापदंडों का पाठ पढ़ाने को कहा। इस मौके पर प्रधानाचार्या सीमा, पंकज कुमार सिंह, निदेशक डा. कुंवर अरूण सिंह, सौरभ सिंह, कामना चौधरी, संजू यादव, कमल यादव आदि मौजूद रहे।