फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएचसी परिसर की पानी टंकी बनी है शोपीस

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। क्षेत्र के जयप्रकाश नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बनी पानी टंकी आज तक सुचारू रूप से नहीं चल सकी। जिसके कारण यह शोपीस बनकर रह गई है। वहीं लोगों पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

समाजवाद के पुरोधा जयप्रकाश नारायण के पैतृक गांव सिताबदियारा को स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर ने काफी प्रयास किया। इसीक्रम में पूर्व पीएम के प्रयास से तत्कालीन प्रदेश सरकार की ओर से करीब दो करोड़ की लागत से सामयुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण किया गया। जिसमें चिकित्सालय के जलापूर्ति के लिए पानी टंकी का भी निर्माण किया गया था। करीब तीन वर्ष पूर्व तक निर्माण पूरा होने के बाद भी अस्पताल ज्यो का त्यो पड़ा रहा। वर्ष 2016 में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बैरिया आगमन पर उनके द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया गया। मजे की बात यह रही कि उसमें बनी पानी टंकी उद्घाटन के दिन ही लीकेज करने लगी। जो आज तक बंद नहीं हुआ। जिसके कारण आज तक अस्पताल में पीने के पानी के लिए कर्मचारी व मरीजों को नसीब नहीं हो रहा है। इस संबंध में प्रभारी डाक्टर पवन कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों सहित मेरे द्वारा भी इसकी शिकायत संबंधित विभाग से कई बार की जा चुकी है। बावजूद इससे संबंधित विभाग द्वारा आज तक इसको दुरुस्त कराना मुनासिब नही समझा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें