फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएमएस ने सफाई कर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल में सफाई व्यवस्था बेपटरी है और शायद यही कारण है अब आम आदमी नहीं। बल्कि अस्पताल प्रशासन भी इस पर सवाल खड़ा करने लगे हैं। इसी क्रम में सीएमएस ने सफाई कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है। जवाब ठीक नहीं मिलने पर उनका वेतन भी रोका जा सकता है। जबकि सफाई कर्मी सफाई करने के सामान नहीं होने पर नाराजगी जता रहे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डा. एसपी राय ने सफाई कर्मियों को पत्र लिख उनसे स्पष्टीकरण मांगा है। सफाई कर्मियों से पूछा गया है कि अस्पताल की सफाई ठीक ढंग से क्यों नहीं हो रही है। यदि सफाई कर्मियों का जवाब ठीक नहीं हुआ तो उनका वेतन भी रोका जा सकता है। जबकि इसके उलट सफाई कर्मी सीएमएस पर ही आरोप लगा रहे हैं। सीएमएस चेंबर में सोमवार को सफाई कर्मी सीएमएस से मुलाकात किए और स्पष्ट्रीकरण की जानकारी लिए। इस बीच सफाईकर्मी अपने दिक्कतें गिनाते रहे, वहीं सीएमएस उनसे हर हाल में सफाई करने की बात पर अड़े रहे। पूछे जाने पर नाम न छापने की शर्त पर एक सफाईकर्मी ने बताया कि सफाई नहीं होने में सबसे बड़ी समस्या सामान को लेकर है। बताया कि उन्हें तीन माह से सफाई करने के बाबत कोई सामान उपलब्ध नहीं कराया गया है। जिसके चलते उन्हें अपने वेतन से झाड़ू खरीदनी पड़ रही है। जिससे उनका आर्थिक दोहन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें