रेवती। गायघाट गांव में एक महीने से 10 केवीए का ट्रांसफार्मर लगा पोल के गिरने एवं 100 केवीए के ट्रांसफॉर्मर के बीते चार दिनों से जल जाने के चलते दर्जनों परिवार अंधेरे में रहने को मजबूर हैं। शिकायत के बाद भी विभागीय लापरवाही हावी रही। नतीजतन लोग कई दिन से लोग अंधेरे में रहने को मजबूर हैं।
गायघाट डाकघर के उत्तर एक पोल पर दस केवीए का ट्रांसफार्मर लगा हुआ था। इसके आसपास के लोगों ने बताया कि एक माह पूर्व अचानक यह पोल जमीन के सतह से टूटने के कारण ट्रांसफार्मर सहित गिर गया। दो सप्ताह पूर्व संबंधित उपभोक्ताओं ने बिजली विभाग के जेई को इसकी सूचना दी। काम नहीं होने पर विभाग के कंट्रोल रूम को भी इसकी जानकारी दी गई। एक माह से दर्जनों परिवार तिलमिलाने वाली गर्मी में परेशान हैं, लेकिन ट्रांसफार्मर नहीं लग पाया। अभी इस ट्रांसफार्मर के उपभोक्त बिजली परेशानी झेल रहे थे कि गायघाट में ही गुलबदन शिक्षण संस्थान के पास स्थित 100 केवीए का ट्रांसफार्मर शनिवार को जल गया। स्थानीय विभागीय जे ई आनंद कुमार से पूछने पर उन्होंने कहा कि गिरे ट्रांसफार्मर को बदलने के लिए ठेकेदार से कह दिया था, आश्चर्य है कि अब तक क्यों नहीं बदला गया। जेई ने कहा दो दिनों में गिरा ट्रांसफार्मर बदल दिया जाएगा। 100 केवीए के ट्रांसफार्मर के जलने सूचना कंट्रोल को पहुँच गयी है जैसे ही नंबर आएगा नया ट्रांसफार्मर लग जाएगा।