फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैनिक का शव घर पहुंचने पर मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
विशुनपुरा। उभांव थाना क्षेत्र के कैथी मठिया निवासी सैनिक का शव शनिवार को पैतृक गांव पहुंचते ही कोहराम मच गया। शव पहुंचने की सूचना पर मृतक के दरवाजे पर भारी भीड़ जुट गई। मृतक दिल्ली में तैनात था और गुरुवार को करेंट से उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

बताया जाता है कि कैथी मठिया निवासी 38 वर्षीय कल्पनाथ यति पुत्र शिवकुमार यति आर्मी में दिल्ली में तैनात थे। गुरुवार को करेंट की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। मृतक तीन भाईयों में सबसे छोटे थे तथा घर का इकलौता कमाऊ सदस्य थे। उनके पिता की मौत हो चुकी है। घर के इकलौते कमाऊ सदस्य के असामयिक मौत से परिजनों पर दुखो का पहाड़ टूट पड़ा है। उसका शव घर पहुंचते ही परिजनों के साथ ही गांव में शोक छा गया। मृतक की पत्नी बेबी और परिजनों के करुण क्रंदन से पूरा माहौल गमगीन हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें