फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय संस्कृति के गिरते स्तर पर

विज्ञापन
विज्ञापन
हनुमानगंज। जीराबस्ती उच्चतर प्राथमिक विद्यालय पर शनिवार को गिरते हुए भारतीय संस्कृति के स्तर विषयक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इस दौरान पौधरोपण भी किया गया। रिटायर्ड शिक्षक कमलदेव चौबे ने कहा कि आज शिक्षा के आधुनिकीकरण के बीच पश्चिमी सभ्यता देश पर दिनोदिन हावी होता जा रहा है। क्या पुरूष क्या महिला दोनों वर्गों में भारतीय संस्कृति की लिबास खत्म होता नजर आ रहा है। कहीं न कहीं इसके लिए जिम्मेदार फिल्मी दुनिया है। लेकिन सरकार को इस विषय पर ध्यान देने का कोई फुर्सत नहीं है। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मोनू गुप्त, संजीव कुमार सिंह, श्रीभगवान तिवारी, ध्रुवपति पांडेय, सुदामा तिवारी, प्रधानाध्यापिका विभा श्रीवास्तव, दयानंद श्रीवास्तव, पल्लू पांडेय, सुबोध सिंह, कृष्ण मोहन उपाध्याय समेत दर्जनों लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें