फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को करें सतर्क, जनरल कोच में भी करें गश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। एसपी रेलवे डा. धर्मवीर सिंह मंगलवार सुबह जीआरपी थाने का औचक निरीक्षण किया। अभिलेखों के निरीक्षण के साथ ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सिपाहियों की समस्याएं सुन निस्तारण करने का आश्वासन दिया। पुलिस से यात्रियों को सतर्क करते रहने और जनरल कोच में भी गश्त करने की नसीहत दी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान एसपी ने जीआरपी से चोरी और छिनैती की घटनाओं के बारे में जानकारी ली। कहा कि एसी कोच के के कंडक्टर से बता दें कि कोच में बिना टिकट और बिना सीट वाला व्यक्ति न रहे। अन्यथा कोई भी घटना घटित होने पर उनकी जिम्मेदारी होगी। अनर्गल व्यक्ति को कोच से बाहर करें। स्लीपर और जनरल कोच में भी स्कार्ट टीम गश्त करती रहे। यात्रियों को सतर्क करें कि दूसरे की ओर से दिया गया सामान न खाएं। अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करें। एसपी कहा कि बच्चों के किडनैप करने वाला गैंग स्टेशन और ट्रेनों में सक्रिय है। यात्रियों को जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें