बांसडीह। मुख्य तहसील समाधान दिवस का आयोजन बांसडीह तहसील में जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम की अध्यक्षता में हुआ। जिलाधिकारी ने एक-एक शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को सुना, संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की और तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर कुल 321 समस्याएं आई जिनमें 52 का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया।
इस बार निस्तारण का तरीका कुछ अलग रहा। जिलाधिकारी ने आवेदनों को संबंधित अधिकारी के हवाले ही नही किया बल्कि उस पर पूछताछ कर निस्तारण के तरीके भी समझाया। जिलाधिकारी ने कहा कि प्रमुख रुप से जो जनहित से जुड़ी शिकायतें आ रही हैं इसको गंभीरता से लिया जाए। एसडीएम को निर्देश दिया कि पैमाइश के जो मामले आए हैं उसके लिए योजनाबद्ध तरीके से अच्छे लेखपालों का एक टीम बनाएं और अधिकतम एक हफ्ते के अंदर सीमांकन की कार्रवाई हो जाए। जहां विवाद जैसी स्थिति हो वहां पुलिस लेकर जाएं। जरुरी हो तो पहले से संबंधित के ऊपर 107, 16 की कार्यवाही कर ली जाए। उन्होंने सरकारी जमीन पर कब्जे हटवाने को कड़े निर्देश दिए। अभियान चलाकर अतिक्त्रस्मण हटवाने के साथ उस जमीन का सदुपयोग करने की जरूरत पर बल दिया। राशन, बिजली की समस्याओं को भी प्राथमिकता पर निस्तारित करने का निर्देश दिया। ईद त्योहार को देखते हुए साफ-सफाई व ढीले तारों को दुरुस्त करने का निर्देश अधिशासी अधिकारी व विद्युत विभाग के अधिकारी को दिया। इस अवसर पर एसपी सुजाता सिंह ने भी
मंडलायुक्त व डीआईजी ने भी सुनी समस्या
बांसडीह। तहसील में आयोजित तहसील दिवस का जायजा मंडलायुक्त नीलम अहलावत व डीआईजी उदयशंकर जायसवाल ने लिया। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि तहसील दिवस में आई सभी समस्याओं का निस्तारण समयांतर्गत व गुणवत्ता के साथ हो। वर्तमान में खेत खाली हैं और पैमाइश करने का सबसे ठीक समय है। पैमाइश व अवैध कब्जों को अभियान चलाकर एक हफ्ते के अंदर निपटा लेने का निर्देश दिया।
52 में आठ शिकायतों का हुआ निस्तारण
बेल्थरारोड। एसडीएम सुशील श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस पर कुल 52 शिकायतें आईं। आठ का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष प्रार्थनापत्रों को आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित विभागों को भेज दिया गया। इनमें राजस्व, पुलिस, विकास और अन्य महकमों से संबंधित मामले शामिल रहे।
अधिकारियों संग विधायक भी पहुंचे शिकायत सुनने
बैरिया। तहसील दिवस उपजिलाधिकारी अरविंद कुमार की अध्यक्षता में हुआ। इस मौके पर बैरिया विधायक सुरेन्द्र सिंह भी पहुंचे । शिकायत कर्ताओ को संबोधित करते हुए विधायक सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि आपके लिए ही यहां अधिकारी बैठ रहे हैं। अधिकारियों से कहा कि आप चाहेंगे तो बहुत सारे मामले मौके पर जाकर त्वरित निस्तारण कर सकते हैं। जिससे आम लोगो को त्वरित न्याय मिल जायेगा। उप जिलाधिकारी अरविंद कुमार ने विधायक से बैरिया तहसील को मॉडल तहसील बनाने की मांग की। विधायक ने आश्वासन दिया कि जितना भी हमसे हो सकेगा हम करेंगे। तहसील दिवस में कुल 75 मामले आए, जिसमें महज दो का निस्तारण हुआ। सबसे अधिक भूमि, राशन कार्ड, बिजली पानी अवैध शराब की बिक्री का मामला आया। उक्त मौके पर तहसीलदार मिश्री सिंह चौहान, नायब तहसीलदार शशि कान्त मणि आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
इनसेट=
94 मामलों में पांच का निस्तारण
सिकंदरपुर। तहसील सभागार में मंगलवार को आयोजित उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर अनिल कुमार चतुर्वेदी की अध्यक्षता में तहसील दिवस में कुल 94 मामले प्रस्तुत किए गए। जिनमें मौके पर पांच मामलों का निस्तारण किया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को त्वरित निस्तारण के लिए भेज दिया गया। इस दौरान मौजूद अधिकारियों को संबोधित करते हुए उपजिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि गरीबों को शत प्रतिशत योजनाओं का लाभ दिया जाए। वहीं मामलों का त्वरित निस्तारण किया जाए। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी श्यामदेव, तहसीलदार, मनोज कुमार पाठक आदि मौजूद रहे।